
J-K, हिमाचल, उत्तराखंड... हर तरफ 'बर्फभारी', दिसंबर में जनवरी जैसी सर्दी का सितम
AajTak
पहाड़ों पर बर्फबरी जारी है. कई इलाकों में पारा माइनस डिग्री के नीचे पहुंच गया है. वहीं पहाड़ों पर सर्दी का शिकंजा कसते ही मैदानी इलाकों में अचानक ठंड बढ़ गई है. दिल्ली से लेकर पटना तक, जयपुर से लेकर लखनऊ तक, सर्दी का सितम जारी है. ठंड दिसंबर में क्रिसमस और नए साल से पहले रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. पहाड़ों पर इस वक्त बहुत बर्फबारी हो रही है और माइनस डिग्री का टॉर्चर जारी है.
दिसंबर महीने में ही जनवरी जैसी सर्दी का सितम जारी है. लेह से लेकर श्रीनगर तक पारा माइनस डिग्री तक गोता लगा चुका है, तो वहीं हिल स्टेशन शिमला से लेकर मनाली तक सर्दी का प्रचंड प्रहार जारी है. आखिर माइनस डिग्री वाली सर्दी से कोहराम क्यों मच गया है. हिमाचल प्रदेश से खबर आ रही है कि भारी बर्फबारी से सड़क यातायात प्रभावित हो गया है.
हिमाचल में सड़कों पर लगा भारी जाम
हिमाचल प्रदेश में 223 स्टेट हाइवे, 177 सड़कें और 3 नेशनल हाइवे बंद हो गए हैं और कई इलाकों में बिजली और पानी सप्लाई ठप हो गई है. मंगलवार शाम को पर्यटकों की भीड़ के कारण कांगड़ा शहर में धर्मशाला रोड स्टेट हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया. बड़ी संख्या में पर्यटकों की गाड़ियां कांगड़ा जिले के धर्मशाला और मैक्लोडगंज की ओर जा रही थीं जिसके चलते आज शाम कांगड़ा शहर में धर्मशाला रोड राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया.
शहर अलग, इलाका अलग लेकिन बर्फ का कहर एक जैसा. कहीं पर सबकुछ जम चुका है तो कहीं पर सड़कों पर जमी बर्फ ने सैलानियों की गाड़ियां के पहियों पर ब्रेक लगा दिया. सीजन की दूसरी बर्फबारी ने ही मनाली को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया. एक तरफ देशभर से सैलानी मनाली पहुंच रहे हैं तो दूसरी तरफ सैलानियों की गाड़ियां बर्फबारी के चलते हाइवे पर फंसी हुई हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 72 घंटों तक मनाली में कुदरत का सफेद अटैक जारी रहेगा.
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
शिमला का हाल भी मनाली से जुदा नहीं है. बीते दिन सीजन की पहली बर्फबारी में ही शिमला की तस्वीर बदल गई. क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी मनाने पहुंचे सैलानी बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं. उत्तराखंड की बात करें तो बीते दिन बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री यानी चारों धामों में बर्फबारी शुरू हो गई. हर तरफ बर्फ ही बर्फ है. केदारनाथ धाम में बीते दिन से लगातार बर्फबारी जारी है. धाम में अभी तक एक फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









