
J-K: श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
AajTak
कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, स्पेसिफिक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में CASO लॉन्च किया. संपर्क स्थापित हो गया है. ऑपरेशन चल रहा है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस दौरान एक आतंकी के ढेर होने की जानकारी सामने आ रही है. कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, स्पेसिफिक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में CASO लॉन्च किया. संपर्क स्थापित हो गया है. ऑपरेशन चल रहा है.
जब सुरक्षा बलों ने नष्ट किया आतंकियों का ठिकाना
पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने केलर वन क्षेत्र में आतंकियों के एक सीक्रेट ठिकाने को खोज कर उसे नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के दौरान की गई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान जंगल के अंदर एक गुप्त ठिकाने का पता लगाया, जहां से कुछ बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुईं. हालांकि, आतंकवादी वहां से पहले ही भागने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें: कश्मीरी केसर, पुणे का चेस सेट और कोल्हापुरी कलश... विदेशी दोस्तों को PM मोदी ने क्या-क्या तोहफे दिए
सीक्रेट ठिकाने को किया ध्वस्त

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










