
J-K: बारामूला में कोर्ट परिसर के अंदर धमाका, एक पुलिसकर्मी घायल
AajTak
पुलिस के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 01 बजकर 05 मिनट पर बारामूला कोर्ट कॉम्प्लेक्स के मालखाना में गलती से ग्रेनेड फट गया. घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला में कोर्ट परिसर के अंदर विस्फोट का मामला सामने आया है. पुलिस के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 1 बजकर 5 मिनट पर बारामूला कोर्ट कॉम्प्लेक्स के मालखाना में गलती से ग्रेनेड फट गया. घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने आम जनता से गुजारिश की है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए. इस घटना के अलावा जम्मू-कश्मीर कुछ और भी परेशान करने वाली खबरें सामने आई हैं.
टारगेट पर गैर-कश्मीरी नागरिक
पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीर नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है. आज एक बार फिर से गैर-कश्मीरी नागरिक पर हमले की खबर मिली है. बटागुंड त्राल में हुई गोलीबारी में एक शख्स के घायल होने की खबर है. उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. बता दें कि कश्मीर के अंदर एक हफ्ते में इस तरह का तीसरा हमला है. पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
जम्मू-कश्मीर में संगठित आतंकवाद कम होने के बाद टारगेट किलिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पिछले साल भी आतंकियों ने अलग-अलग इलाकों में गैर-कश्मीरियों की चुन-चुन कर हत्या की थी. अनंतनाग, पुलवामा और पुंछ में टारगेट किलिंग की कई घटनाएं सामने आई थीं.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में टनल वर्कर्स पर अंधाधुंध फायरिंग, घायलों की इलाज जारी
इससे पहले भी हुई हैं हत्याएं

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









