
J-K: पूंछ में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, दूसरा घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को मार गिराया है तो वहीं दूसरे आतंकी के घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक रविवार रात दो बजे के करीब आतंकियों ने LOC पर घुसपैठ करने की कोशिश की. सुरक्षाबल को इसकी भनक लग गई और उन्होंने फायरिंग में एक घुसपैठिए को मार गिराया. इस फायरिंग में ही दूसरा घुसपैठिया घायल हो गया, जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को मार गिराया है तो वहीं दूसरे आतंकी के घायल होने की खबर है.
जानकारी के मुताबिक रविवार रात दो बजे के करीब आतंकियों ने LOC पर घुसपैठ करने की कोशिश की. सुरक्षाबल को इसकी भनक लग गई और उन्होंने फायरिंग में एक घुसपैठिए को मार गिराया. इस फायरिंग में ही दूसरा घुसपैठिया घायल हो गया, जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
बता दें कि जून 2023 में जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. घटना राजौरी जिले के दस्सल फॉरेस्ट एरिया के दस्सल गुजरां में हुई थी. जानकारी के मुताबिक 1-2 जून की रात सुरक्षाबलों को दस्सल गुजरां इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम इलाके में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था.
सुरक्षाबलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो एक जगह छिपे आतंकियों ने टीम पर फायर झोंक दिया. आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू होते ही सुरक्षाबलों के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से गोलीबारी रात से सुबह तक चलती रहीं. इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया.
पाकिस्तान से सटी बॉर्डर के अलावा घुसपैठ की वारदात बांग्लादेश सीमा पर भी सामने आती रहती है. हाल ही में भारत–बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने मुठभेड़ के दौरान एक गौ तस्कर को ढेर कर दिया था.
बंगाल के मुर्शिदाबाद में बांग्लादेश सीमा के पास कुछ तस्कर मवेशियों को उस पार भेजने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान वहां तैनात 141 वाहिनी के जवानों ने अपनी सूझबूझ, निडरता और बहादुरी का परिचय देते हुए मवेशी को सीमा पार होने से बचाया था. तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हमला भी किया था, लेकिन हमले की परवाह न करते हुए जवानों ने तस्करों को मुंहतोड़ जवाब दिया. जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर मारा गया था.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







