
J-k: पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद की आतंकियों ने गोली मार की हत्या
AajTak
दक्षिणी कश्मीर स्थित शोपियां जिले के कनीपोरा इलाके में पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद पर मंगलवार को कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया. सूत्रों ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे. तभी कुछ आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया. परवेज अहमद पर तीन गोली चलाई गई.
दक्षिणी कश्मीर स्थित शोपियां जिले के कनीपोरा इलाके में पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद पर मंगलवार को कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया. सूत्रों ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे. तभी कुछ आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया. परवेज अहमद पर तीन गोली चलाई गई. घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते हुए परवेज अहमद की मौत हो गई. परवेज अहमद, परीमपोरा थाने में सीआईडी के साथ काम कर रहे थे. एक दिन पहले ही यानी कि सोमवार को शोपियां जिले में जैनापोरा के बाबापोरा इलाके में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं थी. हालांकि इस हमले में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. सीआरपीएफ के जवानों ने बताया कि जैनापोरा शोपियां में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर उग्रवादियों ने हमला किया. बाद में सीआरपीएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. कुछ देर तक गोलीबारी जारी रहने के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









