
J-K: पहलगाम आतंकी हमले में ओडिशा के पर्यटक की मौत, सदमे में पत्नी और बेटा
AajTak
आतंकी हमले में मारे गए ओडिशा के पर्यटक प्रशांत, अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी सत्पथी और अपने आठ साल के बेटे के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए थे और आतंकी हमले का शिकार हो गए.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में ओडिशा का एक पर्यटक भी मारा गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले में करीब 26 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि हमले के वक्त ओडिशा के बालासोर निवासी प्रशांत सत्पथी को गोली लग गई.
एजेंसी के मुताबिक, मृतक के बड़े भाई सुशांत सतपथी ने बताया, "हमें दोपहर करीब 3 बजे जानकारी मिली. जब हमने टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया, तो उन्होंने हमें केवल मेरे छोटे भाई की मौत की खबर दी गई. मुझे अपने छोटे भाई की पत्नी या मेरे भतीजे के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं. एक अतिरिक्त डीएसपी ने मुझसे संपर्क किया है."
छुट्टियां मनाने गया था परिवार
मृतक अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी सत्पथी और अपने आठ साल के बेटे के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए थे और आतंकी हमले का शिकार हो गए. जब संदिग्ध आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, तो पीड़ित परिवार सुंदर बैसरन घाटी की सैर कर रहा था, जिसे 'मिनी स्विटजरलैंड' के नाम से जाना जाता है. अचानक हुई अफरातफरी में प्रशांत को गोली लग गई, जिससे उसकी पत्नी और बेटा सदमे में हैं. इस घटना ने उसके परिवार को संकट में डाल दिया है.
यह भी पढ़ें: गोलियों की आवाज, चीख-पुकार और दहशत... सामने आया पहलगाम हमले के वक्त का VIDEO, दिखा भयावह मंजर
हमले के बाद इंडियन आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षा बल तुरंत इलाके को सुरक्षित करने के लिए आगे बढ़े. हमलावरों का पता लगाने के लिए एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया. हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके निकासी की कोशिशें की गईं और स्थानीय निवासियों ने पीड़ितों को ऊंचाई वाले घास के मैदानों से ले जाने में सहायता की.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









