
J-K: पंड्रेथन में दम घुटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, LG ने जताया दुख
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पंड्रेथन में एक परिवार के 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के उरी इलाके के रहने वाले एक दंपति और उसके तीन बच्चे शाम को अपने किराये के मकान में मृत पाए गए. साथ ही इस घटना पर एलजी ने दुख जताया है.
जम्मू-कश्मीर के पंड्रेथन इलाके में एक परिवार के पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि रविवार को शहर के पंड्रेथन इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई है. साथ ही इस घटना पर एलजी ने दुख जताया है.
पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के उरी इलाके के रहने वाले एक दंपति और उसके तीन बच्चे शाम को अपने किराये के मकान में मृत पाए गए. दिन के दौरान परिवार की ओर से कोई एक्टिविटी नहीं होने पर पड़ोसियों ने अधिकारियों को सूचित किया.
अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि परिवार की मौत दम घुटने से हुई है. घाटी 40 दिनों की कठोर सर्दी से गुजर रही है. लोग अधिकतर अपने घरों में ही हैं और ब्रेज़ियर से उन्हें गर्म रखने में मदद कर रहे हैं.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. एलजी ने श्रीनगर के पंड्रेथान इलाके में हुई दुखद घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है.
उपराज्यपाल ने कहा, 'श्रीनगर में एक दुखद घटना में बहुमूल्य जिंदगियों की हानि से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.'

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










