
J&K: घर से निकली बहनें, झगड़ा हुआ तो बड़ी ने ली छोटी की जान, पुलिस के आगे गढ़ दी अपहरण की कहानी
AajTak
जम्मू कश्मीर के गांदरबल के शिपोरा इलाके में मिली नाबालिग लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. जांच में खुलासा हुआ कि झगड़े के दौरान बड़ी बहन ने गुस्से में छोटी बहन के सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दिया और हथियार छिपा दिया. शुरू में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपराध कबूल लिया.
जम्मू कश्मीर के गांदरबल में शिपोरा इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि हाल ही में शेपोरा से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था. इसके बाद एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया और श्रीनगर से एक फोरेंसिक टीम बुलाई गई.
एसएसपी ने कहा, 'शुरुआती जांच में लगा कि मृतका अपनी बहन के साथ घर से निकली थी और उनका अपहरण कर लिया गया था. हालांकि, आगे के सबूतों से कुछ और ही पता चला. फोरेंसिक जांच से पता चला कि मृतका ने अपने बालों को हाथों में पकड़ा हुआ था, जो हाथापाई की ओर इशारा करता है.'
उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान, बड़ी बहन ने शुरू में मनगढ़ंत कहानी सुनाकर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. एसएसपी पोसवाल ने कहा, 'उसने स्वीकार किया कि उसकी छोटी बहन के साथ एक खेत में झगड़ा हुआ था. गुस्से में आकर उसने अपनी बहन के सिर पर रॉड से वार किया और बाद में हथियार छिपा दिया. अब रॉड बरामद कर ली गई है.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








