
J-K: कुलगाम में सुरक्षाबलों की 10 घंटे मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए, इनमें एक पाकिस्तानी
AajTak
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. यहां मुठभेड़ में दो पाकिस्तान मारे गए. आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हथगोले भी फेंके, जिसमें सेना का एक जवान जख्मी हो गया.
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकवादियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. रविवार को कुलगाम जिले के देवसर इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. यहां लश्कर-ए-तैयबा संगठन के दो आतंकवादियों को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया. इनमें एक पाकिस्तान का रहने वाला था.
ये मुठभेड़ कुलगाम में बुना देवसर से 1.5 किलोमीटर दूर स्थित चेयन इलाके में हुई. यहां शनिवार देर रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादियों का मूवमेंट हो रहा है. इस पर भारतीय सेना की एक टुकड़ी और लोकल पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया. यहां एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह हुआ. जब सुरक्षाबल ने घर की चारों तरफ से घेराबंदी की तो आतंकवादियों ने खुद को फंसा देखकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. मुठभेड़ 8 मई की तड़के सुबह साढ़े 3 बजे शुरू हो गई थी. और दोपहर एक बजे तक चलती रही.
आतंकवादियों के हथियार और अन्य सामान बरामद
आतंकवादियों ने गोलीबारी के अलावा सुरक्षाबलों पर हथगोले भी फेंके, जिसमें सेना का एक जवान जख्मी हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया. सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आसपास के नागरिकों को सुरक्षित निकाला. दोनों तरफ से करीब 10 घंटे तक फायरिंग होती रही. बाद में टीम ने घर में घुसकर सर्चिंग की तो पता चला कि दो आतंकवादी मारे गए हैं. इलाके की गहन तलाशी ली गई. मुठभेड़ क्षेत्र से हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया.
एक आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के थे और उनकी पहचान पाकिस्तान निवासी हैदर और कुलगाम के दादरकोट निवासी शाहबाज आह शाह के रूप में हुई है. हैदर बांदीपुर में तीन पुलिस कर्मियों की हत्याओं में शामिल था. बता दें कि बांदीपुर में एसजीसीटी एमडी सुल्तान, सीटी फैयाज और एसपीओ जुबैर आह की हत्या कर दी गई थी. वहीं, दूसरा आतंकी शाहबाज आह शाह कुलगाम के काकरान निवासी सतीश कुमार सिंह की हत्या में शामिल था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










