
J-K: कांग्रेस को झटका! गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबशर आजाद BJP में शामिल
AajTak
गुलाम नबी आजाद के भतीजे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के करिश्माई नेताओं में से एक गुलाम नबी आजाद के साथ कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से व्यवहार किया, उससे आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है.
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबशर आजाद भाजपा में शामिल हो गए हैं. मुशबर आजाद डोडा के युवा नेता हैं. आज़ाद ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर और केंद्र में वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अपने चाचा, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद के अपमान से बहुत आहत हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










