
J-K: कठुआ में एनकाउंटर, जैश का एक आतंकी ढेर
AajTak
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी के संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी मारा गया.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में शुक्रवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जॉइंट ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी मारा गया. इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल सतर्क हैं.
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी की पहचान उस्मान नामक पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई. यह अभियान बिलवार के इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने सेना और सीआरपीएफ के साथ कोऑर्डिनेशन में चलाया. सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
T-106 A Pakistani Jaish terrorist has been neutralised by a small JKP team in a joint operation with the Army and CRPF in the general area of Billawar, Kathua district.
इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए आईजीपी जम्मू ने कहा, 'कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम ने एक पाकिस्तानी जैश आतंकवादी को मार गिराया है.' ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए, राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने X पर पोस्ट किया, 'विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, सेना और पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को कठुआ के परहेतर क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया. इलाके की घेराबंदी कर संपर्क स्थापित किया गया. संयुक्त बलों के सटीक हमले में एक विदेशी आतंकवादी को मार गिराया गया. तलाशी अभियान जारी है.'

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






