
J-K: उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक पर ट्रायल रन पूरा, कटरा से बडगाम तक चली 18 डिब्बों की ट्रेन
AajTak
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) के तहत कटरा-बडगाम रेलवे ट्रैक पर सफल ट्रायल रन के साथ, जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी के लिए एक अहम उपलब्धि हासिल की गई है. इस परियोजना का मुख्य आकर्षण चेनाब नदी पर बना विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल और अंजी खड पर केबल-स्टे पुल है. इस पर 18 डिब्बों की ट्रेन ने ट्रायल रन पूरा किया.
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) के कटरा-बडगाम रेलवे ट्रैक पर ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है. रविवार सुबह 8 बजे ये फाइनल ट्रायल रन शुरू किया गया था. 18 डिब्बों की एसी ट्रेन ने कटरा रेलवे स्टेशन से कश्मीर की तरफ रवाना हुई थी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन अब बडगाम पहुंच चुकी है, जिससे USBRL का आखिरी ट्रायल पूरा हो गया है.
जम्मू कश्मीर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के नजरिए से रेलवे लाइनें बिछाई जा रही हैं, और सड़कें और टनल्स बनाए जा रहे हैं. इन्हीं योजनाओं में एक उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक भी था, जिसपर 41000 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस ट्रैक की कुल लंबाई 326 किलोमीटर है, जिसका 111 किलोमीटर का हिस्सा सुरंगों में बनाया गया है.T-49 सुरंग की लंबाई 12.77 किलोमीटर है, जो देश की सबसे लंबी रेल सुरंग है.
यह भी पढ़ें: 2700 करोड़ की लागत, 12 KM लंबाई और श्रीनगर से लेह तक हर मौसम में सुगम यात्रा... पढ़ें- सोनमर्ग टनल की खासियत
चेनाब नदी पर बना सबसे ऊंचा ब्रिज
भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चेनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी बनाया है. आइकॉनिक चेनाब ब्रिज की लंबाई 1,315 मीटर है और इसकी चाप 467 मीटर की है, जबकि यह नदी तल से 359 मीटर ऊंचाई पर बना है. यह पुल बक्कल और कौरी के बीच स्थित है, जो सिंगल-ट्रैक रेलवे लाइन को ले जाता है.
केबल-स्टे पुल भी बनाया गया

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











