
J-K: अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले एनकाउंटर, रूट से कुछ किलोमीटर दूर मारा गया आतंकी
AajTak
अमरनाथ यात्रा से ठीक एक दिन पहले कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. कुलगाम में काफी देर से सुरक्षाबलों और आतंकी में मुठभेड़ चल रही थी.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों ने जिस जगह इस आतंकी को ढेर किया है, वो अमरनाथ यात्रा के रूट से महज कुछ ही किलोमीटर दूर है.
जानकारी के मुताबिक, कुलगाम के पाति आखरन मीरबाजार में सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ चल रही थी. इस मुठभेड़ में आतंकी मारा गया है. जिस जगह एनकाउंटर हुआ है, वो नेशनल हाईवे से महज कुछ किलोमीटर दूर है. इसी हाईवे से अमरनाथ यात्री भी गुजरेंगे.
कोरोना महामारी की वजह से दो साल से यात्रा नहीं हुई थी. अमरनाथ यात्रा दो साल बाद शुरू हो रही है. आज सुबह ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया था. पहले जत्थे में 4,890 श्रद्धालु हैं, जिन्हें बुधवार सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से रवाना किया गया.
अमरनाथ यात्रा दो रास्तों से की जाती है. पहला रास्ता पहलगाम से है और दूसरा सोनमर्ग के बालटाल से. श्रद्धालुओं को ये रास्ता पैदल ही तय करना पड़ता है. पहलगाम से अमरनाथ की दूरी लगभग 48 किलोमीटर है, जबकि बालटाल से ये दूरी तकरीबन 14 किलोमीटर की है. पहलगाम वाला रास्ता भले ही बालटाल से ज्यादा लंबा है, लेकिन ये ज्यादा सुविधाजनक और आसान है.
ये भी पढ़ें-- क्या है Sticky bombs, जिसे अमरनाथ यात्रा के लिए बताया जा रहा खतरा, अफगानिस्तान-इराक में मचा चुका तबाही
इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर खतरा ज्यादा है. इसलिए सुरक्षाबलों की 400 से ज्यादा कंपनियों को तैनात किया गया है. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. खुफिया सूत्रों का कहना है कि यात्रियों को ग्रेनेड के जरिए आतंकी निशाना बना सकते हैं या फिर यात्रियों के कैम्प पर भी आतंकी हमले की साजिश रच सकते हैं. इतना ही नहीं, ऐसी भी आशंका है कि आतंकी आईईडी ब्लास्ट के जरिए यात्रियों को निशाना बना सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










