
Itel Pad One हुआ लॉन्च, कम कीमत में iPad जैसा डिजाइन और 6000mAh बैटरी, जानिए फीचर्स
AajTak
Itel Pad One Price: कम कीमत में एक बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट चाहते हैं, जिसमें LTE सुविधा भी हो, तो शायद आपको कुछ ही ऑप्शन मिलें. ऐसा ही एक ऑप्शन Itel लेकर आई है. कंपनी ने iPad जैसा दिखने वाला टैबलेट लॉन्च किया है, जो अफोर्डेबल प्राइस पर आता है. कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी दी है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Itel ने अपना पहला टैबलेट भारत में लॉन्च कर दिया है. कम बजट में ये टैबलेट बड़ी स्क्रीन और iPad जैसे डिजाइन के साथ आता है. Itel भारत में स्मार्टफोन्स, फीचर फोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स बेचता है. चीनी ब्रांड ने इस साल की शुरुआत में ही अपना टीवी भी लॉन्च किया था. अब कंपनी ने Itel Pad One टैबलेट लॉन्च किया है.
ब्रांड का टैबलेट 4G सपोर्ट के साथ आता है. इसमें कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. डिवाइस में बड़ी स्क्रीन, 128GB स्टोरेज और 8MP का रियर कैमरा मिलता है. आइए जानते हैं Itel Pad One की कीमत और दूसरे फीचर्स.
टैबलेट दो कलर ऑप्शन- लाइट ब्लू और डीप ग्रे में उपलब्ध होगा. इसे आप सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. Itel Pad One के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं.
नैनो सिम सपोर्ट वाले Itel Pad One में 10.1-inch का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 1280x800 पिक्सल रेज्योलूशन का है. डिवाइस octa-core SC9863A1 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है. स्टोरेज को माइक्रो एसी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.
टैबलेट Android 12 Go Edition पर काम करता है. इसमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 5MP का ऑटोफोकस कैमरा मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. टैबलेट में डुअल स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है.
इस पर आपको कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. Itel के ज्यादातर प्रोडक्ट्स आपको एंट्री लेवल मार्केट में मिलते हैं. कंपनी ने हाल में ही अपनी स्मार्ट टीवी रेंज भी लॉन्च की है, जो 32-inch और 43-inch स्क्रीन साइज में आती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










