
Itchy Palm Sign: ये संकेत बताते हैं कि आपके पास आने वाला है पैसा, होंगे अमीर
AajTak
itchy palm sign: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई चिह्नों के बारे में बताया गया है जो इंसान के पास धन आने का संकेत देते हैं. ऐसा ही एक शुभ संकेत हथेली पर खुजली होना भी है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि ये संकेत पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग परिणाम दे सकता है.
Is Itchy Palm Sign Lucky: मौजूदा दौर में हर इंसान पैसों के पीछे भाग रहा है. धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं. लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा भाग्य की वजह से आता है. ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई चिह्नों के बारे में बताया गया है जो इंसान के पास धन आने का संकेत देते हैं. ऐसा ही एक शुभ संकेत हथेली पर खुजली होना भी है. हालांकि ये संकेत पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग परिणाम देता है.
हथेली पर खुजली को लेकर शकुन शास्त्र में विस्तार से बताया गया है. इसमें बताया गया है कि हथेली पर होने वाली खुजली किस हाथ में शुभ होती है और किसमें अशुभ. आइए अब आपको बताते हैं कि हथेली पर होने वाली खुजली कैसे इंसान का भाग्य और उसकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है.
बाएं हाथ पर खुजली का क्या है मतलब? ऐसा कहते हैं कि अगर किसी इंसान के बाएं हाथ पर खुजली हो रही है तो इसका मतलब उसके पास पैसा आने वाला है. ये इंसान के भाग्यवान होने का इशारा करता है. जबकि समुद्र शास्त्र के मुताबिक, बाएं हाथ में खुजली होने से धन की हानि होती है. इसलिए जब भी आपके बाएं हाथ पर खुजली हो तो आपको अपना काम बहुत संभलकर करना चाहिए.
दाएं हाथ पर खुजली होने का क्या है मतलब? ऐसा कहते हैं कि जब शरीर के दाएं हिस्से या दाएं हाथ पर लगातार खुजली हो तो इंसान की आय, संपत्ति को नुकसान होता है. लेकिन समुद्र शास्त्र के अनुसार, ये बिल्कुल विपरीत है. दाएं हाथ पर खुजली रुपया-पैसा आने का संकेत होती है. इसलिए इससे बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है.
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को धन, संपन्नता और खुशहाली की देवी कहा जाता है. जब भी हमारी बाईं हथेली पर खुजली होती है तो लोग ये समझना शुरू कर देते हैं कि माता लक्ष्मी हमसे रूठ गई हैं और अब हमें रुपये-पैसे का नुकसान होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाईं हथेली पर खुजली का मतलब महिलाओं में अलग होता है. महिलाओं की बाईं हथेली पर खुजली होने का मतलब उनके भाग्योदय से है. जबकि उनकी दाईं हथेली पर खुजली पैसों के नुकसान का संकेत देती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










