
IT Rules और पुलिस एक्शन पर Twitter ने कहा, यूजर्स के फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के साथ नहीं होगा समझौता
AajTak
नए डिजिटल कानून और हाल ही में Twitter के ऑफिस में पुलिस जाने पर कंपनी ने अपना बयान दिया है. Twitter ने कहा है वो फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन पर हो रहे हमले से चिंतित है. वो लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निजता के लिए लड़ाई जारी रखेगा.
नए डिजिटल रूल्स और हाल ही में Twitter के ऑफिस में पुलिस जाने पर कंपनी ने अपना बयान दिया है. Twitter ने कहा है वो फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन पर हो रहे हमले से चिंतित है. वो लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निजता के लिए लड़ाई जारी रखेगा. ऑन रिकॉर्ड स्टेटमेंट में Twitter के स्पोक्सपर्सन ने बताया Twitter भारत के लोगों के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी सर्विस पब्लिक बातचीत और कोरोना महामारी में लोगों के सपोर्ट के लिए काफी उपयोगी साबित हुई है. अपनी सर्विस को जारी रखने के लिए हम भारत में नए लागू कानून का पालन करने प्रयास करेंगे. लेकिन, जैसा हम दुनियाभर में करते हैं वैसे ही हम यहां भी ट्रांसपेरेंसी पर फोकस रखेंगे. हम हर आवाज को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निजता के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे. हम भारत में अपने कर्मचारियों के साथ हुए हाल की घटनाओं और जिन लोगों को हम सर्विस देते हैं उनके फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन से चिंतित है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










