
ISS छोड़ने से पहले ऐसे पैकिंग कर रही हैं सुनीता विलियम्स, NASA ने शेयर किया वीडियो
AajTak
अंतरिक्ष में करीब एक साल बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर की धरती वापसी की सारी अड़चनें अब दूर होती दिख रही हैं. सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने 5 जून 2024 को परीक्षण यान स्टारलाइनर से आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) के लिए उड़ान भरी थी.
अंतरिक्ष में करीब एक साल बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर की धरती वापसी की सारी अड़चनें अब दूर होती दिख रही हैं. सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने 5 जून 2024 को परीक्षण यान स्टारलाइनर से आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) के लिए उड़ान भरी थी. वहां आठ दिन बिताने के बाद उनकी वापसी होनी थी, लेकिन यान में खराबी के कारण यह टल गई. करीब एक साल से वे अंतरिक्ष में फंसे हुए थे, लेकिन अब उनकी धरती पर वापसी की सभी अड़चवें दूर होती नजर आ रही हैं.
ऐसे में लोगों की दिलचस्पी इस बात में है कि इस समय स्पेस में क्या माहौल होगा और क्या तैयारियां चल रही होंगी. नासा ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आईएसएस में एस्ट्रोनॉट्स को सामान पैक करते, उपकरण इकट्ठा करते और वापसी की तैयारियां करते देखा जा सकता है.
वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि यह नजारा बिल्कुल वैसा ही है, जैसे धरती पर घर शिफ्ट करने से पहले की हलचल होती है.
देखें NASA का जारी किया गया वीडियो
नासा ने इस पोस्ट में बताया कि निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव अपनी वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं. आईएसएस छोड़ने से पहले एस्ट्रोनॉट्स अपने सामान की पैकिंग और हैच बंद करने की प्रक्रिया में जुटे हैं.
कैसे हो रही है पैकिंग?

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










