
ISRO की परीक्षा में 'मुन्ना भाई' स्टाइल से कर रहे थे नकल, ऐसे पकड़े गए
AajTak
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए उम्मीदवार प्रश्नों की तस्वीरें लेने के लिए मोबाइल फोन कैमरे का उपयोग कर रहे थे और उन्हें बाहर किसी व्यक्ति को भेजते थे जो उन्हें उनके कानों में ब्लूटूथ डिवाइस पर उत्तर देता था.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित एक भर्ती परीक्षा में 'मुन्ना भाई' स्टाइल में नकल करते हुए दो उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों उम्मीदवार हरियाणा के रहने वाले हैं, जो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में टेक्निकल स्टाफ की भर्ती परीक्षा में नकल कर रहे थे.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से परीक्षा प्रश्नों का उत्तर देने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया.
ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये ऐसे हो रही थी चीटिंग अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और कोचिंग सेंटर्स समेत अन्य के शामिल होने की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए उम्मीदवार प्रश्नों की तस्वीरें लेने के लिए मोबाइल फोन कैमरे का उपयोग कर रहे थे और उन्हें बाहर किसी व्यक्ति को भेजते थे जो उन्हें उनके कानों में लगे ब्लूटूथ डिवाइस पर उत्तर देता था.
कैसे पकड़े गए आरोपी? पुलिस का कहना है कि उन्हें एक गुमनाम व्यक्ति ने फोन पर परीक्षा में नकल करने वाले लोगों की जानकारी दी थी. कॉल पर बताया गया कि परीक्षा में दो जगह नकल हुई है. यह गुमनाम कॉल हरियाणा से ही आया था.
अन्य चार लोग भी हिरासत में अधिकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों की रविवार देर रात औपचारिक रूप से गिरफ्तारी दर्ज की गई. इनके अलावा हरियाणा के रहने वाले अन्य लोग भी इस घटना के सिलसिले में हिरासत में हैं. हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों की जांच की जा रही है कि उन्होंने परीक्षा दी या नहीं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











