
ISRO का EOS-09 मिशन रह गया अधूरा, तकनीकी गड़बड़ी के चलते तीसरे चरण को पार नहीं कर सका रॉकेट
AajTak
ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने बताया कि सैटेलाइट के लॉन्च का पहला और दूसरा चरण सामान्य रहा लेकिन तीसरे चरण को पूरा नहीं किया जा सका और खामी की वजह से यह मिशन सफल नहीं रहा.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का शनिवार को PSLV-C61 रॉकेट का लॉन्च मिशन सफल नहीं हो सका. लॉन्च के बाद तीसरे चरण के दौरान तकनीकी गड़बड़ी देखी गई, जिससे मिशन अधूरा रह गया. इस बात की जानकारी खुद ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने दी.
इसरो के मुखिया ने बताया कि सैटेलाइट के लॉन्च का पहला और दूसरा चरण सामान्य रहा लेकिन तीसरे चरण को पूरा नहीं किया जा सका और खामी की वजह से यह मिशन सफल नहीं रहा. उन्होंने कहा, “...तीसरे चरण के संचालन के दौरान हमने एक अवरोध देखा और मिशन को पूरा नहीं किया जा सका. अब हम इस डेटा का विश्लेषण करेंगे और फिर मिशन पर लौटेंगे.”
इस मिशन के तहत EOS-09 (Earth Observation Satellite-09) को पृथ्वी की सूर्य समकालिक कक्षा (SSPO) में स्थापित किया जाना था. यह सैटेलाइट EOS-04 का रिपीट संस्करण था और इसका उद्देश्य रिमोट सेंसिंग डेटा प्रदान करना था ताकि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उपयोगकर्ता समुदाय को सटीक और नियमित आंकड़े मिल सकें.
यह भी पढ़ें: ISRO's NVS-02 Mission: ऑर्बिट में फंसा इसरो का सैटेलाइट, प्रोपल्शन सिस्टम फेल
EOS-09 सैटेलाइट को इस उद्देश्य से डिजाइन किया गया था कि यह देश की रिमोट सेंसिंग क्षमताओं को और मजबूत कर सके. EOS-09 को खासतौर पर एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन, घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया था.
ISRO की तकनीकी टीम अब इस समस्या की गहन जांच करेगी ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि लॉन्च के दौरान किस स्तर पर गड़बड़ी आई और भविष्य में उसे कैसे सुधारा जा सके

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










