
Israel Strength: मणिपुर से भी छोटा है इजरायल, ताकत ऐसी... 6 दिन में ही 8 इस्लामिक देशों को चटाई थी धूल!
AajTak
Israel Hamas War Updates: मौजूदा समय इजरायल की आबादी करीब 98 लाख है, आबादी में इजरायल उत्तराखंड (Uttrakhand) से भी कम है. उत्तराखंड की आबादी करीब 1.14 करोड़ है. अगर क्षेत्रफल की बात करें तो इजरायल का 22,145 वर्ग किलोमीटर मीटर है, जबकि इससे ज्यादा भारत में मणिपुर का क्षेत्रफल 22,327 वर्ग मीटर है.
पड़ोसी खुशहाल होना चाहिए, अगर पड़ोसी गलत है तो फिर हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है. कुछ ऐसा मामला इजरायल के साथ हो रहा है. वैसे तो आबादी और क्षेत्रफल में ये देश बहुत छोटा है. लेकिन सैन्य तौर पर काफी ताकतवर है. जिस वजह से वो हर हमले को मुंहतोड़ जवाब देता है. इस बार भी हमास पर अब कहर बनकर टूटा है.
दरअसल, मौजूदा समय इजरायल की आबादी करीब 98 लाख है, आबादी में इजरायल उत्तराखंड (Uttrakhand) से भी कम है. उत्तराखंड की आबादी करीब 1.14 करोड़ है. अगर क्षेत्रफल की बात करें तो इजरायल का क्षेत्रफल 22,145 वर्ग किलोमीटर मीटर है, जबकि इससे ज्यादा भारत में मणिपुर का क्षेत्रफल 22,327 वर्ग मीटर है. इतना छोटा देश होने के बावजूद इजरायल की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता. इसकी वजह ये है कि इजरायल की सेना और उसकी हाईटेक टेक्नोलॉजी.
आज इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद दुनिया की सबसे ताकतवर एजेंसियों में से एक है. जो किसी भी ऑपरेशन को कहीं भी अंजाम दे सकती है. इसी का नतीजा है कि अब हमास पर इजरायल की सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है.
इजरायल की ताकत पुरानी है... बता दें, इजरायल हर तरफ से दुश्मनों से घिरा हुआ है, लेकिन उससे अब तक जो भी भिड़ा है, उसे शिकस्त मिली है. साल 1948 में इजरायल के बनने के साथ ही इसके करीब 8 पड़ोसी देशों ने मिलकर हमला कर दिया, लेकिन इजरायल की सेना अकेले सबको खदेड़ दिया था. कहा जाता है कि एक साथ मिलकर आठ देशों की सेना भी इजरायल के सामने टिक नहीं पाई.
दरअसल, इजरायल एक यहूदी देश है और इसके तमाम पड़ोसी देश मुस्लिम हैं. अधिकतर पड़ोसी देशों से इजरायल की दुश्मनी है, जो कभी भी उसपर हमले के लिए तैयार रहते हैं. इजरायल करीब 13 मुस्लिम देशों से घिरा हुआ है. जिनमें मिस्र, इराक, अल्जीरिया, कुवैत, सीरिया, जॉर्डन, लेबनान, लीबिया, मोरक्को, सऊदी अरब, फिलिस्तीन, सूडान और ट्यूनीशिया जैसे देश शामिल हैं.
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनातनी काफी पुरानी है. करीब 23 लाख फिलस्तीन नागरिकों की रिहाइश का ठिकाना बनी गाजा पट्टी पर हमास ने साल 2007 में कब्जा कर लिया था. इसके एक साल पहले उसने यहां के संसदीय चुनावों में जीत हासिल की थी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









