
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ABP News
इजरायल- अमेरिका के संयुक्त हमले के बीच ईरान ने बड़ा फैसला लेते हुए दुनिया का सबसे चर्चित होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है. इस रास्ते के बंद होने से दुनिया में तेल की सप्लाई में कमी और कीमत बढ़ सकती है.
इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले ने मिडिल ईस्ट में हड़कंप मचा दिया है. दोनों मुल्कों ने मिलकर ईरान पर हमला किया. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है. इन्हीं तनावपूर्ण हालात में एक बार फिर मिडिल ईस्ट का एक रास्ता होर्मुज स्ट्रेट चर्चा में आ गया है. यह एक पतले पानी का रास्ता (कच्चे तेल) है. इस हमले से कच्चे तेल की कीमतें तय करने में मुश्किलों को सामना भी करना पड़ रहा है. ऐसे में हम आपको चर्चा में आई होर्मुज स्ट्रेट के बारे में जानकारी दे रहे है.
जानें होर्मुज स्ट्रेट के बारे में...
होर्मुज स्ट्रेट को एक पतला समुद्री गलियारा माना जाता है. यह फारस की खाड़ी का मेन एंट्री गेट है. यह उत्तर में ईरान और दक्षिण में यूनाइटेड अरब अमीरात, ओमान के बीच है. यह एक तरह से फारस की खाड़ी और हिंद महासागर का लिंक है. यह होर्मुज स्ट्रेट लगभग 100 मील है यानी 161km लंबा है. यह रास्ता लगभग 21 मील पतला हो जाता है.
यहां पर जो नेविगेशन लेन है, वो सिर्फ दो मील तक ही चौड़ी है. इसके उथले पानी की वजह से जहाजों पर नेवल माइंस का खतरा रहता है. यहां जहाजों के किनारे से लॉन्च की जाने वाली मिसाइलों, पेट्रोल क्राफ्ट और हेलीकॉप्टर से खतरा बना रहता है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












