
Israel Hamas War: सीजफायर के आखिरी दिन हमास ने 16 बंधक इजरायल को सौंपे
AajTak
कतर की मध्यस्थता की वजह से हुए इस सीजफायर के तहत बुधवार को रिहा किए गए बंधकों में नाबालिग और महिलाएं भी शामिल थीं. इसके साथ ही इस समझौते से इतर दो रूसी नागरिकों और थाईलैंड के चार नागरिकों को भी रिहा किया गया है.
इजरायल और हमास सीजफायर के आखिरी दिन बुधवार को हमास ने 16 बंधकों को रिहा किया. सीजफायर के तहत हमास बीते छह दिनों में कई बंधकों को रिहा कर चुका है.
कतर की मध्यस्थता की वजह से हुए इस सीजफायर के तहत बुधवार को रिहा किए गए बंधकों में नाबालिग और महिलाएं भी शामिल थीं. इसके साथ ही इस समझौते से इतर दो रूसी नागरिकों और थाईलैंड के चार नागरिकों को भी रिहा किया गया है.
बता दें कि हमास के लड़ाकों ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था. इस हमले में 1400 लोगों की मौत हो गई थी. इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पर हमला किया, जिसमें 15000 से अधिक लोग मारे गए.
कतर की मध्यस्थता से इजरायल और हमास के बीच हुए सीजफायर की अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई थी. दोनों पक्षों के बीच चार दिनों के सीजफायर की अवधि सोमवार रात को खत्म हो रही थी लेकिन इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया था.
सीजफायर के तहत अब तक हमास दर्जनों बंधकों को रिहा कर चुका है. बता दें कि दोनों पक्षों के बीच बीते शुक्रवार से चार दिन का संघर्षविराम शुरू हुआ था. इस सीजफायर के तहत हमास ने पहली खेप में 25 बंधकों को रिहा किया था. जिनमें इजरायल के 13 और थाईलैंड के 12 नागरिक शामिल थे.
सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं बंधक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






