
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
ABP News
Israel Attack on Iran: ईरान की राजधानी तेहरान के बीच वाले इलाके में तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है. ईरानी मीडिया के अनुसार, धमाकों के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए.
इजरायल ने ईरान पर हमला शुरू कर दिया है, जिसे उसने 'पहले से किया गया हमला' बताया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पूरे देश में 'विशेष और स्थायी आपातकाल' लागू करने की घोषणा की है. लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है.
तेहरान में धमाकेईरान की राजधानी तेहरान के बीच वाले इलाके में तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है. ईरानी मीडिया के अनुसार, धमाकों के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए. फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेहरान के रिपब्लिक इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं. अभी तक नुकसान या हताहतों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजाए गए. यह साफ नहीं हो पाया है कि ये अलर्ट हाल में हुई कथित कार्रवाई से सीधे जुड़े थे या नहीं. फिलहाल ईरान की तरफ से इजरायल की ओर कोई मिसाइल दागे जाने की खबर नहीं है. तेल अवीव और बेन गुरियन एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं.
खामेनेई को सुरक्षित जगह ले जाया गयाईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं. एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि उन्हें एक 'सुरक्षित स्थान' पर ले जाया गया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस विभाग को निशाना बनाया गया. साथ ही तेहरान के बीच वाले हिस्से में भी हमलों की खबर है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












