
Israel ने फिर किया गाजा पट्टी पर हवाई हमला, 213 लोगों की मौत; इकलौती कोरोना टेस्टिंग लैब भी तबाह
Zee News
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of Gaza) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इजरायल (Israel) की ओर से रिहायशी इलाकों में की गई बमबारी में अब तक 213 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है, इसमें 61 बच्चे भी शामिल हैं.
नई दिल्ली: इजरायल और फिलिस्तीन (Israel-Palestine) के बीच 10 दिनों से संघर्ष जारी है और लगातार हमास की ओर से रॉकेट दागे जा रहे है, जिसके जवाब में इजरायल (Israel) की ओर से एयरस्ट्राइक किया जा रहा है. इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रही लड़ाई में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. हमास आरोप लगा रहा है कि इजरायल नागरिकों को निशाना बना रहा है, वहीं इजरायल ये दावा कर रहा है कि वो हमास के रॉकेट हमले की जवाबी कार्रवाई में हमास के कब्जे वाले गाजा शहर को निशाना बना रहा है. Zee News की सहयोगी वेबसाइट WION के अनुसार, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of Gaza) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इजरायल (Israel) की ओर से रिहायशी इलाकों में की गई बमबारी में अब तक 213 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है, इसमें 61 बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा हमले में 1400 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. वहीं इजरायल का दावा है कि हमास के रॉकेट हमले में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



