
'ISKCON सबसे बड़ा धोखेबाज, कसाइयों को बेचते हैं गाय', मेनका गांधी के बयान पर बवाल
AajTak
भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने ISKCON पर बड़ा आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि ISKCON संस्था गायों को कसाइयों के पास बेचती है. हालांकि, उनके इस बयान का ISKCON ने खंडन कर दिया है.
सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) पर कसाइयों को गाय बेचने का बेहद संगीन आरोप लगाया हैं. मेनका ने ISKCON को देश की सबसे बड़ी धोखेबाज संस्था बताते हुए उन पर गौशालाओं से कसाइयों को गाय बेचने का गंभीर आरोप लगाया है.
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि ISKCON गौशालाएं स्थापित करता है और इसके लिए सरकार से जमीन का बड़ा टुकड़ा लेता है और असीमित लाभ भी कमाता है. संस्था पर निशाना साधते हुए मेनका ने कहा,'मैंने हाल ही में (आंध्र प्रदेश में) उनकी (ISKCON) अनंतपुर गौशाला का दौरा किया था. वहां एक भी गाय अच्छी स्थिति में नहीं थी. गौशाला में कोई बछड़ा नहीं था, जिसका मतलब है कि सभी को बेच दिया गया.'
'ये वही लोग हैं जो...'
मेनका ने आगे कहा कि ISKCON अपनी सारी गायें कसाइयों को बेच रहा है. इस तरह का काम उनसे ज्यादा कोई और नहीं करता है. ये वही लोग हैं, जो सड़क पर 'हरे राम हरे कृष्णा' का जाप करते हुए घूमते हैं और कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है.
ISKCON ने किया खारिज
हालांकि, ISKCON ने मेनका गांधी के आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है. संस्था की तरफ से कहा गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयानों से वे हैरान हैं. ISKCON के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने एक बयान में कहा है कि ISKCON ने दुनिया के कई हिस्सों में गाय संरक्षण का बीड़ा उठाया है. खासतौर पर ऐसे इलाकों में, जहां गोमांस लोगों का मुख्य आहार है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








