
ISI के निशाने पर भारत के हिंदू नेता, विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के साथ मिलकर बनाई टारगेट किलिंग की साजिश
AajTak
भारत और खासकर पंजाब के हिंदू नेताओं को ISI ने निशाना बनाया है. इसके लिए भारत से फरार गैंगस्टर्स और खालिस्तान का साथ लिया जा रहा है. खुलासा हुआ है कि ISI ने हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग और पंजाब को दंगे की आग में झोंकने की साजिश रची.
भारत के हिंदू नेताओं और बड़े राजनेताओं की टारगेट किलिंग की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. इस साजिश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है, ऐसा सामने आया है. आज तक/इंडिया टुडे को जानकारी मिली है कि ISI ने खालिस्तानी आतंकियों और पंजाब से फरार होकर विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के जरिए पंजाब में हिंदू नेताओं को मारने की साजिश रची.
पता चला है कि हिन्दू नेताओं की टारगेट किलिंग का ऑपरेशन हेड आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और लांडा हरिके को बनाया गया है. पंजाब पुलिस की एक गोपनीय रिपोर्ट और एक FIR में हिंदू नेताओं के टारगेट किलिंग और पंजाब समेत कई शहरों में देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के प्लान का खुलासा हुआ है. FIR के मुताबिक, इनकी साजिश है कि पंजाब को दंगे की आग में झोंका जाए.
सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट्स पर तैयार इस FIR में 10 ऐसे चेहरों के नाम का जिक्र किया गया है. ये भारत में मौजूद हैं और ISI और खालिस्तानी आतंकियों के मददगार हैं. इनके पास विदेशी टेरर फंडिंग के जरिए पैसे आने की बात कही जा रही है. इन लोगों को ही हिंदू नेताओं की किलिंग की साजिश में शामिल किया गया है.
यह भी खुलासा हुआ है कि हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पाकिस्तान से हिन्दू नेताओं के भाषण के यूट्यूब वीडियो पंजाब में मौजूद उसके सहयोगियों को भेज रहा है. फिर हिन्दू नेताओं की हत्या के प्लान को अंजाम देने का टास्क उनको दे रहा है.
RPG अटैक में पकड़े गए आरोपी ने किया था खुलासा मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर पर हुए RPG अटैक में पकड़े गए नाबालिग ने पंजाब पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया था. उसने बताया था कि RPG अटैक में उसके साथ शामिल दीपक को रिंदा ने पंजाब के हिंदू नेताओं के यूट्यूब वीडियो भेजे थे, जिसमें सुधीर सुरी के भाषण का वीडियो भी शामिल था.
आरोपी के मुताबिक, रिंदा ने दीपक को यह कहा था कि सुधीर सूरी का वीडियो सुनो और उसकी हत्या को अंजाम दो, इसके लिए पैसे, हथियार सब मुहैया कराने की बात कही गई थी. तब बकायदा RPG अटैक के इन मास्टरमाइंड ने सुधीर सूरी की रैकी की थी पर बहुत ज्यादा पुलिस सुरक्षा घेरा होने के चलते उस वक्त सूरी हत्याकांड का इनका प्लान फेल हो गया था. इसके बाद इन्होंने RPG अटैक को अंजाम दिया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








