Irfan ka Cartoon: दिल्ली की लीला गजब.. प्लेन को बनाया नाव! देखिए इरफान का खास कार्टून
ABP News
दिल्ली में शनिवार को रिकॉर्ड स्तर की बारिश हुई. दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ, अहम सड़कों पर यातायात बाधित हुआ और पानी में डूबे अंडरपासों में गाड़ियां फंस गई.
दिल्ली में सितंबर में शनिवार शाम तक 383.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस महीने में 77 सालों में सबसे अधिक है. भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी में बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा नाव लेकर 'राफ्टिंग' करने पहुंच गए और शहर के कोने-कोने में 'राफ्टिंग' का 'प्रबंध' करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया. मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने आज इसी मुद्दे पर कार्टून बनाया है. कार्टूनिस्ट इरफान का कहना है कि दिल्ली में बारिश का 77 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. एयरपोर्ट पर पानी भर गया, हवाईजहाज डूब गए. हालांकि इस तरह की तस्वीरें देश में मामुली बारिश होने पर भी दिखाई देती हैं और लोग परेशान हो जाते हैं. सवाल ये है कि आखिर कब ऐसी तस्वीरों का सिलसिला रुकेगा. कौन जिम्मेदार है और उन्हें कब पकड़ा जाएगा.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












