
Irfan Ka Cartoon: कार्टूनिस्ट इरफान ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को कार्टून के जरिए दी श्रद्धांजलि
ABP News
Lata Mangeshkar Death: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गई. उनकी मधुर आवाज ने भारत तथा दुनियाभर में पीढ़ियों तक लोगों के दिलों पर राज किया.
Tribute To Lata Mangeshkar: भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया. वह 92 सालल की थीं. मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकरे, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत राजनीति, बॉलीवुड और खेल जगत की कई नामी हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. आज कार्टूनिस्ट इरफान ने एबीपी न्यूज पर अपने कार्टून के जरिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी.
कार्टूनिस्ट इरफान ने कार्टून के जरिए श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘लता दीदी अपने हजारों गानों के साथ हजारे साथ इस दुनिया में हमेशा रहेंगी. ऊपर वाले ने कुछ आकृतियां इतनी बुलंद बनाई हैं कि वह दूसरी बार इस धरती पर जन्म नहीं ले सकती हैं. उन्हीं में से एक हैं लगा मंगेशकर. एबीपी न्यूज की ओर से लता जी को बहुत-बहुत श्रद्धांजलि.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












