
IRCTC Tour: सर्दियों में करें ऊटी की वादियों की सैर, बजट में होगी ट्रिप! जानें टूर पैकेज की डिटेल
AajTak
साल का अंत यात्रा के लिए बेहतरीन समय में से एक माना जाता है. अगर आप इस मौके को खास बनाना चाहते हैं, तो ऊटी की सैर एक शानदार विकल्प हो सकता है. IRCTC के जरिए आप अपने बजट के अनुसार पैकेज चुनकर यात्रा का आनंद ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की डिटेल.
अगर आप 2025 के आखिरी दिनों में छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं और एक यादगार यात्रा करना चाहते हैं तो ऊटी की सैर बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आप IRCTC की मदद से इस यात्रा को न केवल खास बना सकते हैं बल्कि अपने बजट के हिसाब से भी इसे चुन सकते हैं. आप इस टूर पैकेज की मदद से 6 दिन और 5 रातों में यहां की यात्रा का आनंद ले सकते हैं.
IRCTC ने दी जानकारी IRCTC ने इस टूर पैकेज की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. IRCTC ने बताया कि आप पहाड़ों की सैर पर IRCTC के अल्टीमेट ऊटी ट्रेन टूर के साथ निकल सकते हैं. हैदराबाद से शुरू होने वाली यह 5 रात/6 दिन की यात्रा आपको ऊटी और कुनूर के मनमोहक हिल स्टेशन तक ले जाएगी. यह यात्रा केवल ₹13,190/- प्रति व्यक्ति से शुरू की जा सकती है.
जानें पैकेज प्राइस (19 दिसम्बर 2025 तक) Comfort (3A):
सिंगल शेयरिंग: ₹30,000/-
ट्विन शेयरिंग: ₹17,070/-
ट्रिपल शेयरिंग: ₹15,850/-

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









