
IRCTC Tour: नए साल में करें नॉर्थ ईस्ट की हसीन वादियों की सैर, जानिए किराया और टूर पैकेज की डिटेल
AajTak
IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत यात्रा के दौरान चेरापूंजी में मॉंस्मई गुफा, सेवेन सिस्टर वाटर फाल्स, नोहकलिकाई वॉटर फाल्स और एलीफेंटा वाटर फाल्स, शिलांग में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावल्यन्नॉंग का लिविंग रूट ब्रिज भ्रमण, डॉन वास्को म्यूजियम, यूमियाम लेक, काजीरंगा में काजीरंगा नेशनल पार्क, गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन एवं स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा.
अगर आप नए साल में कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज ऑर्गेनाइज कर रहा है. नए साल के उपलक्ष्य में आईआरसीटीसी द्वारा जनवरी 2024 में लखनऊ से शिलॉंग, चेरापूंजी, काजीरंगा और गुवाहटी घूमने के लिये हवाई यात्रा पैकेज का संचालन किया जा रहा है. आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2024 तक 07 दिन और 06 रात का यह टूर पैकेज लॉन्च किया जा रहा है.
इन-इन जगह घूमने का मौका
इस टूर में पर्यटकों को लखनऊ से गुवाहटी जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. यात्रा के दौरान खान-पान और ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है. इस यात्रा के दौरान चेरापूंजी में मॉंस्मई गुफा, सेवेन सिस्टर वाटर फाल्स, नोहकलिकाई वॉटर फाल्स और एलीफेंटा वाटर फाल्स, शिलांग में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावल्यन्नॉंग का लिविंग रूट ब्रिज भ्रमण, डॉन वास्को म्यूजियम, यूमियाम लेक, काजीरंगा में काजीरंगा नेशनल पार्क, गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन एवं स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा.
इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने के लिए ब्रेकफास्ट एवं डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.
कितना होगा किराया?
इस टूर पैकेज में तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 39900/- रुपये प्रति व्यक्ति है. दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 43000/- रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं, एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य- 61100/- रुपये प्रति व्यक्ति है. माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 34600/- रुपये (बेड सहित) एवं मूल्य- 25800/- रुपये (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







