
IRCTC: शिव भक्तों के लिए 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का शानदार मौका, सिर्फ 536 रुपये में बुक करें टिकट
AajTak
IRCTC यात्रियों के लिए देश-विदेश घूमने के लिए शानदार पैकेज लॉन्च करता है. इसी कड़ी में IRCTC ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत एक और पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज के तहत आपको चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा. यहां चेक करें पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स.
IRCTC Tourism: शिव भक्तों के लिए आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. अगर आप सोमनाथ, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ द्वारकाधीश मंदिर सहित भेट द्वारका के दर्शन और शिवराजपुर बीच का भ्रमण करना चाहते हैं और बजट कम है तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर प्लान लेकर आया है. स्वदेश दर्शन योजना के तहत आईआरसीटीसी 7 रात और 8 दिनों का एक शानदार टूर प्लान लॉन्च कर रहा है, जिसके किराए का भुगतान आप मासिक किस्तों में भी कर सकते हैं. यह टूर 15 अक्टूबर 2022 को शुरू हो रहा है.
दरअसल, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा अलग-अलग तरह के टूर पैकेज संचालित किए जाते रहते हैं और आकर्षक स्कीम भी लॉन्च की जाती हैं. इसी क्रम में आईआरसीटीसी ने 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का टूर प्लान किया है. IRCTC 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए स्वदेश दर्शन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है.
इन स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण इस टूर पैकेज में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मन्दिर और भेट द्वारिका के दर्शन कराये जाएंगे. इसके अतिरिक्त आप द्वारिका स्थित शिवराजपुर बीच की भी सैर का आनंद ले सकेंगे. इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ और वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध है. इस पैकेज में यात्रा के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का शाकाहारी भोजन IRCTC की ओर से कराया जाएगा.
कितना है किराया? स्वदेश दर्शन योजना के तहत लॉन्च की जा रही 07 रात और 08 दिन के इस पैकेज का किराया 15,150 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. खास बात यह है कि यह सुविधा मासिक किस्तों पर भी उपलब्ध है. इस यात्रा के लिए आप 536 रुपये प्रति माह दे सकते हैं. यानी आप महज ₹536 खर्च कर टिकट बुक कर सकते हैं बाकी की धनराशि आप किस्तों में जमा कर सकते हैं.
ऐसे करें बुकिंग इस टूर पैकेज के संदर्भ में आईआरसीटीसी के उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं. साथ ही साथ आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







