
IRCTC लाया रॉयल राजस्थान टूर पैकेज, बेहद कम कीमत में करें इन टूरिस्ट प्लेस की सैर
AajTak
RAJASTHAN TOUR PACKAGE: इस टूर पैकेज के जरिए अजमेर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उदयपुर की आश्चर्यजनक झीलें, चित्तौड़गढ़ के शक्तिशाली किले और आबूरोड के शांत नजारे की सैर करवाई जाएगी. जानें कीमत और पूरी डिटेल.
आईआरसीटीसी समय-समय पर देश और विदेश के अलग-अलग इलाकों के लिए किफायती टूर पैकेज लॉन्च करता है. अब IRCTC राजस्थान के लिए भारत गौरव स्पेशल रॉयल राजस्थान टूर पैकेज लाया है. ये टूर कोलकाता से शुरू होकर अजमेर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उदयपुर की आश्चर्यजनक झीलें, चित्तौड़गढ़ के शक्तिशाली किले और आबूरोड के शांत नजारे की सैर करवाएगा. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का सुनहरा मौका है.
क्या है टूर पैकेज?
कोलकाता से 20 अक्टूबर 2023 को आरंभ हो रही 11 रात/12 दिन की इस यात्रा में यात्रीगण अजमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, आबूरोड, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और जयपुर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे.
इन स्टेशनों से यात्रा शुरू करने और उतरने की सुविधा
कोलकाता, बैण्डेल जंक्शन, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, डीडी उपाध्याय.
IRCTC लाया है गंगा रामायण यात्रा, काशी-अयोध्या समेत यूपी के ये शहर घूमने का मौका, जानें किराया

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







