
IRCTC: बोधगया से अयोध्या तक इन 4 शहरों के लिए शानदार हवाई टूर पैकेज, मिलेंगी ये सुविधाएं
AajTak
IRCTC ने पर्यटकों को ठहरने के लिए बोधगया में होटल ताज दरबार, वाराणसी में होटल सिटी, अयोध्या में होटल कृष्णा पैलेस और प्रयागराज में होटल प्लेसिड में रुकाने का इंतजाम किया है. साथ ही साथ इन तमाम शहरों के सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा. इस यात्रा की शुरुआत 30 अक्टूबर को बेंगलुरु से होगी.
IRCTC Tour Package Details: अगर आप हवाई जहाज से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी, भगवान बुद्ध का शहर गया, भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या और संगम नगरी प्रयागराज के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. 30 अक्टूबर 2022 को 5 रात 6 दिन का यह हवाई टूर बेंगलुरु से शुरू होगा. इस दौरान पर्यटकों को इन शहरों में स्थित अच्छे होटलों में ठहराया जाएगा.
आईआरसीटीसी ने पर्यटकों को ठहरने के लिए बोधगया में होटल ताज दरबार, वाराणसी में होटल सिटी, अयोध्या में होटल कृष्णा पैलेस और प्रयागराज में होटल प्लेसिड में रुकाने का इंतजाम किया है. साथ ही साथ इन तमाम शहरों के सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा. इस यात्रा की शुरुआत 30 अक्टूबर को बेंगलुरु से होगी. पर्यटकों को इन सभी स्थानों का भ्रमण कराने के बाद 4 नवंबर 2022 को शाम 8:30 बजे की फ्लाइट से बनारस से बेंगलुरु ले जाया जाएगा.
जानिए टूर का शेड्यूल : यात्रा के पहले दिन पर्यटक बेंगलुरु से सुबह 5:20 की फ्लाइट से 7:55 पर वाराणसी पहुंचेंगे. वहां से पर्यटकों को गया ले जाया जाएगा. गया में होटल चेकिंग के बाद महाबोधी टेंपल का भ्रमण कराया जाएगा. दूसरे दिन पर्यटक गया के विष्णुपद मंदिर का भ्रमण करने के बाद से बनारस पहुंचेंगे. टूर के तीसरे दिन पर्यटकों को काशी विश्वनाथ मंदिर,अन्नपूर्णा मंदिर और सारनाथ का विजिट कराया जाएगा. साथ ही साथ शाम को गंगा आरती भी दिखाई जाएगी.
चौथे दिन पर्यटकों का जत्था बनारस से अयोध्या के लिए कूच करेगा. यहां पर होटल चेक इन और ब्रेकफास्ट के बाद पर्यटकों को श्री राम जन्मभूमि लक्ष्मण घाट और कनक भवन सहित तमाम पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा के पांचवें दिन पर्यटक अयोध्या से प्रयागराज पहुंचेंगे. जहां पर श्री मणि संगम इलाहाबाद किला और पातालपुरी मंदिर का दर्शन भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा के छठवें दिन प्रयागराज के पर्यटकों को वाराणसी लाया जाएगा. जहां से शाम 8:30 बजे की फ्लाइट से पर्यटक वापस बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे.
जानिए कितना होगा किराया: इस टूर के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹44050 निर्धारित किया गया है. वहीं, डबल ऑक्युपेंसी पर यह किराया ₹36750 हो जाएगा. अगर ट्रिपल ऑक्युपेंसी हुई तो यह किराया घटकर ₹35410 प्रति व्यक्ति हो जाएगा. अगर 5 साल से 11 साल के बीच बच्चा आपके साथ यात्रा कर रहा है तो बेड के साथ उसका किराया ₹32290 होगा और अगर आपको बच्चे के लिए बेड नहीं चाहिए तो वह किराया घटकर ₹26790 हो जाएगा. अगर आपके साथ 2 से 4 साल की उम्र का बच्चा सफर कर रहा है तो बिना बेड के उसका किराया ₹24750 होगा.
इस यात्रा में पर्यटकों को बोधगया में एक रात, बनारस में दो रात, अयोध्या में एक रात और प्रयागराज में एक रात ठहरने का इंतजाम किया जाएगा. बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए पर्यटक आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









