
IRCTC: पूरे सावन रेलवे स्टेशन पर नहीं मिलेगा नॉनवेज खाना, यात्रियों के लिए शाकाहारी भोजन का इंतजाम
AajTak
भागलपुर फूड सर्विस स्टॉल के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि सावन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि खाने में लहसुन और प्याज ने हो. पूरे सावन नॉनवेज खाना परोसने पर पाबंदी लगा दी गई है. इस दौरान सिर्फ शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा.
सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा. ऐसे में बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पूरे सावन नॉनवेज खाना परोसने पर पाबंदी लगा दी गई है. इस दौरान सिर्फ शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा. भागलपुर फूड सर्विस स्टॉल के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि सावन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि खाने में लहसुन और प्याज ने हो.
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) सावन में फलों का भी इंतजाम करेगा. बता दें कि सावन का महीना 31 अगस्त को खत्म होगा जिसमें आठ सोमवार होंगे. ऐसे में सावन के व्रत के दौरान खान-पान को लेकर यात्रियों को परेशानी ना हो, आईआरसीटीसी इसका विशेष ध्यान रख रहा है.
Bihar | Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) in Bhagalpur will serve only vegetarian food items during the month of 'Sawan.' Manager Pankaj Kumar says, "In the month of Sawan, food will be served without onion and garlic. Fruits will also be given. This… pic.twitter.com/8NntQla1P9
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सात्विक भोजन परोसने का पूरा इंतजाम किया जाएगा. तीन जुलाई की रात से ही भागलपुर फूड प्लाजा में नॉनवेज मिलना बंद हो जाएगा और मेन्यू में सात्विक भोजन मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, भागलपुर आईआरसीटीसी के शाकाहारी भोजन में पनीर, सब्जी, चावल, दाल, रोटी और सलाद शामिल होगी.
बता दें कि हिंदू कैलेंडर में सावन को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है. इस दौरान भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा की जाती है. सावन के सोमवार में विशेष पूजा-पाठ और व्रत से भक्तों की मुराद पूरी होती है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







