
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
ABP News
Iran US War: इन तस्वीरों में लंबी सुरंगे हैं. इनमें नौसैनिक ड्रोन, जहाज रोधी मिसाइलें और समुद्र स्थित बारूदी सुरंगे कतार में लगी है. इन फुटेज में कुछ हथियारों को लॉन्च करते हुए दर्शाया गया.
ईरान की सेना ने गुरुवार को दुनिया के सामने अहम जानकारी दी है. ईरान ने कहा है कि उसके पास सुसाइड ड्रोन बोट्स का एक बड़ा जखीरा है. इन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुश्मन देशों को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने एक फुटेज भी इसको लेकर जारी किया. इसे एक अंडरग्राउंड परिसर में फिल्माया गया है. अधिकारी इसे मिसाइल शहर बताते हैं.
फुटेज में क्या नजर आ रहा है?
इन तस्वीरों में लंबी सुरंगे हैं. इनमें नौसैनिक ड्रोन, जहाज रोधी मिसाइलें और समुद्र स्थित बारूदी सुरंगे कतार में लगी है. इन फुटेज में कुछ हथियारों को लॉन्च करते हुए दर्शाया गया. हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं है कि इन तस्वीरों को कब लॉन्च किया गया था. इस परिसर में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर लगी है. इन तस्वीर के नीचे एक ट्रेलर पर नौसैनिक ड्रोन मौजूद है.
Iran published footage of underground tunnels stocked with naval drones, anti-ship missiles, and sea mines. Reuters reported, citing US officials, that Iran has mined the Strait of Hormuz with dozens of sea mines. #Iran pic.twitter.com/Kcwp5UqkXq













