
iQOO Z6 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, फ्री में पाने का है मौका, करना होगा ये काम
AajTak
iQOO Z6 Pro 5G Launch Date: आईकू जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z6 Pro लॉन्च कर सकता है. ब्रांड इस फोन को लेकर एक कॉन्टेस्ट चला रहा है, जिसमें हिस्सा लेकर आप इसे फ्री में हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन iQOO Z6 5G लॉन्च किया है. यह हैंडसेट अफोर्डेबल प्राइस पर आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. अब कंपनी ने इस सीरीज यानी Z-सीरीज में एक और फोन टीज किया है. कंपनी ने इसका नाम भी कन्फर्म कर दिया है, जो iQOO Z6 Pro 5G है. यानी यह फोन iQOO Z6 के ऊपर लॉन्च होगा और इसमें दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने स्मार्टफोन के फीचर्स कन्फर्म नहीं किए हैं. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें.
फिलहाल ब्रांड अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर #iQOORaidNights कॉन्टेस्ट चला रहा है, जिसमें इस फोन को टीज किया जा रहा है और इसके फीचर्स से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं. ब्रांड ने ट्विटर पर कन्फर्म कर दिया है कि iQOO Z6 Pro 5G जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इसके चिपसेट की जानकारी यूजर्स से पूछी है.
कंपनी यूजर्स को यह स्मार्टफोन फ्री में पाने का मौका दे रही है. इसके लिए आपको iQOO Raid Nights कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना होगा और पूछे गए सवालों का सही जवाब देना होगा. आखिर में ब्रांड दो यूजर्स को iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफोन फ्री देगा. हालांकि, इसके लिए कुछ टर्म एंड कंडीशन भी हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 25 हजार रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है. इसके साथ ही फोन Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा. ब्रांड ने इस हैंडसेट का Antutu स्कोर रिवील कर दिया है, जो 5,50,000 पॉइंट है. रिपोर्ट्स की मानें तो हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जा सकता है. ध्यान रहे कि ब्रांड से यही प्रोसेसर पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Z5 5G में भी दिया था.
इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. हैंडसेट में 33W की चार्जिंग मिल सकती है. इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च हो सकता है. बता दें कि iQOO Z6 5G में ब्रांड ने Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया है, जो 8GB तक RAM के साथ आता है.
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, एंड्रॉयड 12 और 128GB स्टोरेज मिलता है. फोन में 50MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










