
iQOO Z10 Lite 5G की सेल, 10 हजार रुपये से कम है कीमत, Amazon पर मिलेगा डिस्काउंट
AajTak
iQOO Z10 Lite 5G Sale: 10 हजार रुपये के बजट में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iQOO Z10 Lite 5G पर विचार कर सकते हैं. ये स्मार्टफोन हाल में लॉन्च हुआ है और आज इसकी पहली सेल है. फोन 50MP के प्राइमरी कैमरा, 6000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है.
iQOO Z10 Lite 5G इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था. अब आप इस फोन को खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आता है. अगर आपका बजट कम है, तो आप इस पर विचार कर सकते हैं.
ये स्मार्टफोन 10 हजार रुपये के शुरुआती बजट में आता है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी दी गई है. अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये अब सेल पर आ चुका है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
कंपनी ने इस फोन को तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. iQOO Z10 Lite 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: iQOO Z10 Lite 5G भारत में लॉन्च, 9,999 रुपये के फोन में मिल रहे कई दमदार फीचर्स
स्मार्टफोन को आप साइबर ग्रीन और टाइटैनियम ब्लू कलर में खरीद सकते हैं. फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट SBI या HDFC बैंक कार्ड पर मिलेगा. ये ऑफर सिर्फ पहले दिन के लिए है. हैंडसेट को आप Amazon और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
iQOO Z10 Lite 5G में 6.74-inch का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1000 Nits है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा, जो 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन में आता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










