
iQOO U5x हुआ लॉन्च, मिलती है 5000mAh की बैटरी, लगभग 10 हजार रुपये है कीमत
AajTak
iQOO U5x Launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है. iQOO U5x में 5000mAh की बैटरी और 13MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
iQOO ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन iQOO U5x लॉन्च कर दिया है. हालांकि, कंपनी ने iQOO U5x को अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट, 5000mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग के साथ आता है. यह एक 4G डिवाइस है, जो एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Origin OS पर काम करता है. कंपनी ने इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. आप इसे दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमतें और दूसरे फीचर्स.
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने इस हैंडसेट को अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया है. iQOO U5x दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके बेस वेरिएंट यानी 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 युआन (लगभग 10,700 रुपये) है. वहीं फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1099 युआन (लगभग 13,100 रुपये) का है.
हैंडसेट को आप पोलर ब्लू और स्टार ब्लैक दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. भारत में यह हैंडसेट लॉन्च होगा या नहीं, इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं है.
iQOO U5x में 6.5-inch की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है. हैंडसेट एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Origin OS पर काम करता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 13MP का है. वहीं दूसरा लेंस 2MP का डेप्थ सेंसर है. फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
हैंडसेट में पॉलीकार्बोनेट बॉडी मिलती है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. डिवाइस में माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी की मानें तो सिंगल चार्ज में इस फोन पर 10 घंटे तक आसानी से गेमिंग की जा सकती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








