
iQOO Neo 7 Pro 5G Review: फ्लैगशिप किलर वाली बात तो है, लेकिन डिजाइन में कुछ भी नया नहीं
AajTak
iQOO Neo 7 Pro 5G Review: एक फ्लैगशिप किलर डिवाइस चाहते हैं, तो मार्केट में आपको कुछ ही ऑप्शन मिलते हैं. iQOO को हम ऐसे ही डिवाइसेस के लिए जानते हैं. हाल फिलहाल में कंपनी ने प्रीमियम मिड रेंज बजट में iQOO Neo 7 Pro को लॉन्च किया है. ये फोन दमदार कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी के साथ आता है. क्या ये दम रियल लाइफ में भी देखने को मिलता है. आइए इस रिव्यू में हम ये जानते हैं.
मिड रेंज बजट सेगमेंट में एक ब्रांड बेहतरीन फोन्स लॉन्च कर रहा है. हम बात कर रहे हैं iQOO की, जो परफॉर्मेंस्ड फोकस्ड फोन्स लॉन्च कर रहा है. कंपनी की Neo सीरीज में ऐसे ही मिड रेंज स्मार्टफोन्स आते हैं, जो फ्लैगशिप किलर वाली पावर रखते हैं. इस सीरीज के लेटेस्ट फोन यानी iQOO Neo 7 Pro को हम पिछले कुछ वक्त से यूज कर रहे हैं.
iQOO Neo 7 Pro का सीधा मुकाबला OnePlus 11R और Nothing Phone 2 जैसे एक सेगमेंट ऊपर वाले स्मार्टफोन्स से है. अब सवाल आता है कि क्या ये स्मार्टफोन ऑन पेपर जिन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है. उन्हें ऑफ पेपर यानी रियल लाइफ में डिलीवर कर पाता है. आइए जानते हैं इसका जवाब इस रिव्यू में.
डिस्प्ले- 6.78-inch की AMOLED स्क्रीन प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 कैमरा- 50MP + 8MP + 2MP रियरफ्रंट कैमरा- 16MP बैटरी- 5000mAh, 120W चार्जिंग
iQOO Neo 7 Pro में आपको डिजाइन के मामले में कुछ भी नया नहीं मिलता है. कंपनी पिछले कई मॉडल्स में इसी डिजाइन को कॉपी कर चुकी है. इसमें आपको फ्लैट स्क्रीन मिलती है, जबकि इन दिनों कर्व्ड स्क्रीन ट्रेंड में है. इसके अलावा रियर पैनल कर्व्ड साइड्स के साथ आता है.
कैमरा मॉड्यूल iQOO Neo 6 जैसा ही है. इसमें सिर्फ कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं, जो मुश्किल से नजर आते हैं. रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है. फोन को आप सिंगल हैंड यूज कर सकते हैं, लेकिन इसका वजन 200 ग्राम के आसपास है. कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में स्मार्टफोन पुराना लगता है.
Neo7 Pro में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. गेमिंग हो या फिर किसी वीडियो में व्यूइंग एक्सपीरियंस, ये फोन बिलकुल भी निराश नहीं करता है. iQOO के फोन्स में डिस्प्ले को लेकर कम ही शिकायत देखने को मिलती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










