
iQOO 12 5G Long Term Review: दिल लूट लेगा ये फ्लैगशिप फोन! वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन, नो-बकवास
AajTak
iQOO 12 5G Review: एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iQOO 12 5G एक बेरतरीन ऑप्शन है. ये स्मार्टफोन कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आता है. हैंडसेट 50MP + 50MP + 64MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन को खरीदना चाहिए या नहीं.
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट कंपटीशन से भरा हुआ है. ऐसे में अपनी पहचान बनाने के लिए किसी ब्रांड को कुछ अलग करना होगा. ऐसा ही कुछ iQOO कर रहा है. पिछले कुछ सालों में ब्रांड ने दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. कंपनी ने पिछले साल के अंत में भारत का पहला Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर वाला फोन लॉन्च किया है.
हम बात कर रहे हैं iQOO 12 5G की. काफी दिनों तक इस फोन को यूज करने के बाद हम इसका रिव्यू आपके लिए लेकर आए हैं. ये स्मार्टफोन दमदार बैटरी, परफॉर्मेंस और कैमरा का कॉम्बिनेशन है. हालांकि, जिस बजट में ये फोन आता है, इसका मुकाबला दूसरे ब्रांड्स के फ्लैगशिप से होता है. ऐसे में सवाल आता है कि क्या ये फोन एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है.
स्मार्टफोन का डिजाइन बेहतरीन है. ये आपके डिवाइस को एक जैसे डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स की भीड़ से अलग करता है. हम इसका लेजेंड वेरिएंट यूज कर रहे थे. इसमें आपको बड़ी स्क्रीन मिलती है. फोन कॉम्पैक्ट नहीं है, लेकिन वेट बैलेंस कमाल का है. इस वजह से फोन को सिंगल हैंड भी यूज किया जा सकता है.
इसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल रियर साइड में दिया गया है, जो काफी यूनिक है. BMW Motorsport की ब्रांडिंग भी इसे दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग करती है. हैंडसेट मेटल फ्रेम के साथ आता है. फ्लैट स्क्रीन, मेटल फ्रेम और ग्लॉसी रियर पैनल, फोन को दमदार बनाते हैं. डिजाइन के मामले में इसका कोई तोड़ नहीं है.
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 9 Pro Review: सेग्मेंट का बेस्ट गेमिंग फोन, जानें क्या हैं खूबियां और कमियां
iQOO 12 5G में 6.78-inch का LTPO AMOLED पैनल दिया गया है, जो काफी ज्यादा ब्राइट है. इसमें 3000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. धूप हो या फिर लो-लाइट किसी भी कंडीशन में डिस्प्ले आपको निराश नहीं करेगा. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, तो आपको गेमिंग में भी कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










