
IPS अफसर से हो गई विधायक की बहस... राजस्थान में नए थाने का फीता काटने को लेकर छिड़ा विवाद, Video वायरल
AajTak
Rajasthan: सीकर के खाटू श्याम जी में सदर थाना खोला गया है. थाने के उद्घाटन कार्यक्रम में आईजी अजय पाल लांबा ने फीता काटने के लिए कैंची भाजपा नेता गजानंद कुमावत को सौंपी. इस पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कड़ा विरोध जताया.
राजस्थान से विवादों का नाता चोली दामन की तरह है. आए दिन नए विवाद सामने आते हैं. अब राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम जी का एक वीडियो देश भर में तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल नए थाने के उद्घाटन के दौरान रिबन काटने को लेकर नेताओं में आपसी विवाद हो गया. इस दौरान जयपुर रेंज के आईजी सहित पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. उद्घाटन के दौरान वीडियो बनाने वाले लोगों के कमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. यह पूरा मामला और अब चर्चा का विषय बना हुआ है.
सीकर के खाटू श्याम जी में सदर थाना खोला गया है. थाने के उद्घाटन कार्यक्रम में आईजी अजय पाल लांबा ने फीता काटने के लिए कैंची भाजपा नेता गजानंद कुमावत को सौंपी. इस पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कड़ा विरोध जताया.
उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल के खिलाफ है कि एक हारे हुए प्रत्याशी को फीता काटने दिया जाए. जबकि क्षेत्रीय विधायक खुद वहां मौजूद हैं. इस पर आईजी लांबा ने मामले को सुलझाने के लिए दोनों नेताओं से एक साथ फीता काटने का आग्रह किया.
विधायक वीरेंद्र चौधरी इससे असहमत रहे और उन्होंने भाजपा नेता कुमावत के हाथ से कैंची लेकर वापस आईजी लांबा को सौंप दी. लेकिन आईजी लांबा ने फिर से वही कैंची गजानंद कुमावत को दे दी, जिससे माहौल और गरमा गया.
विधायक चौधरी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रशासन को इस तरह किसी राजनीतिक दल के पक्ष में झुकना नहीं चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पराजित उम्मीदवार को जबरन उद्घाटन में आगे करने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
इसी दौरान भाजपा नेता गजानंद कुमावत ने बिना किसी और विवाद के फीता काट दिया. इससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. कांग्रेस समर्थकों ने इसे सरकारी तंत्र द्वारा भाजपा के पक्ष में पक्षपात करार दिया. जबकि भाजपा समर्थकों ने इसे औपचारिकता बताते हुए विवाद को अनावश्यक बताया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








