
IPL Mega Auction 2025 Highlights: कोई जीरो हो गया तो कोई हीरो बन गया... ये रहे इस IPL नीलामी के 10 सबसे सरप्राइजिंग चेहरे
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का दो दिन तक चला मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है. सऊदी अरब के जेद्दा में कई खिलाड़ियों को उम्मीद से ज्यादा पैसे मिले, वहीं कुछ ऐसे रहे जिनको मायूसी हाथ लगी. आपको ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको लेकर इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हुई.
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) समाप्त हो चुका है. सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिन (24 और 25 नवंबर) तक हुए इस आयोजन में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई. वहीं कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनके नाम बोली तक नहीं लगी.
हमने कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में खंगालने की कोशिश की, जिनको लेकर 2 दिन तक सबसे ज्यादा चर्चा हुई. इसकी अलग-अलग वजह थी. कुछ की वजह यह रही कि उनको बेतहाशा पैसा मिल गया, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्हें संभवत: आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीद सकती थीं, पर वह 'ब्लंडर' कर गईं.
42 साल के जेम्स एंडरसन ने आईपीएल की हिस्ट्री में पहली बार खेलने का मन बनाया था, वह ऑक्शन में भी शामिल हो गए, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी उनकी ओर अपनी रुचि नहीं दिखाई. कुछ ऐसा हाल डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और सरफराज खान का भी दिखा. दूसरी ओर कई खिलाड़ियों ने अपनी प्राइस वैल्यू से इतिहास रच दिया.
मेगा ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर कुल 182 खिलाड़ी खरीदे. ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने चौंकाया है, तो कुछ ने ऐसा इतिहास रचा है जो शायद ही कभी टूट पाएगा. इस लिस्ट में स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का नाम भी है, जिन्होंने इतिहास रच दिया.
1: ऋषभ पंत को ज्यादा कीमत देने पर पछताए गोएनका? ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा. इस तरह पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए. हालांकि पंत को लेने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने कहा कि थोड़े ज्यादा पैसे खर्च हो गए. उन्होंने जितने पैसे सोचे थे उससे ज्यादा खर्च करने पड़े. दरअसल, नीलामी के दौरान ऋषभ पंत के लिए लखनऊ टीम ने 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. यहां दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंत को वापस लेने के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल किया. पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए लखनऊ ने 6.25 करोड़ बढ़ाते हुए सीधे पंत की बोली 27 करोड़ रुपये कर दी. ऐसे में दिल्ली ने अपने हाथ खींच लिए और आखिर में लखनऊ टीम ने बाजी मार ली. इस तरह पंत को लखनऊ टीम ने खरीद लिया.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











