
IPL 2025, RCB: कोहली की टीम ने बनाया हिंदी में X अकाउंट... छिड़ा विवाद, कन्नड़ भाषी समर्थकों में नाराजगी
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर हिंदी में अपना अकाउंट बनाया, जिसे लेकर कन्नड़ भाषी फैन्स के बीच नाराजगी बढ़ गई है. कुछ कन्नड़ समर्थक ग्रुप्स और फैन्स ने इस कदम की आलोचना की है. उन्होंने कन्नड़ भाषी प्रशंसकों पर जबरन हिंदी थोपने का आरोप लगाया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ. मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर 182 खिलाड़ी खरीदे. ऑक्शन में क्रिकेट फैन्स की नजरें सबसे ज्यादा जिस टीम पर रहीं, उनमें से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी थीं. आरसीबी ने इस बार मेगा ऑक्शन में 19 खिलाड़ी खरीदे. वहीं ऑक्शन से पहले उसने विराट कोहली समेत तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था.
आरसीबी ने बनाया हिंदी में X अकाउंट, पर...
मेगा ऑक्शन के बीच आरसीबी की टीम विवादों में भी आ गई. दरअसल आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर हिंदी में अपना अकाउंट बनाया, जिसे लेकर अब कन्नड़ भाषी फैन्स के बीच नाराजगी बढ़ गई है. अक्टूबर 2024 में शुरू किए गए इस सोशल मीडिया अकाउंट में सिर्फ पांच ट्वीट हैं. जबकि आरसीबी के इस X अकाउंट पर लगभग 2,500 फॉलोअर्स हैं.
पेश है धुरंधरों से सजी आईपीएल 2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ की हमारी दमदार टीम! ❤️🔥#PlayBold #IPL2025 #IPLAuction #BidForBold #RCB #Hindi #Explore pic.twitter.com/R3ZbmmDRAZ
लियम लिविंगस्टन आरसीबी परिवार का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। 🤩 हम भी उनकी तूफानी बल्लेबाजी और फिरकी का जादू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं! ❤🔥@liaml4893 | #PlayBold #IPLAuction #BidForBold #IPL2025 pic.twitter.com/eMLW5xWBLH
अपने प्रिय खिलाड़ी विराट कोहली को सुनिए अपनी प्रिय हिन्दी भाषा में, जहाँ उन्होंने आरसीबी से सालों से जुड़े रहने की खुशी और ऑक्शन पर अपनी बातें साझा की। 🤩 अब आरसीबी के सभी वीडियो आपकी पसंदीदा हिन्दी में भी उपलब्ध है! 🎥@RCBTweets @imVkohli | #PlayBold #Hindi pic.twitter.com/LeGJ6HhQzA

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












