
IPL 2024, Water Crisis in Bengaluru: आईपीएल पर जल संकट की मार... टेंशन में BCCI, बेंगलुरु में कैसे होंगे मुकाबले?
AajTak
हाईटेक शहर बेंगलुरु इन दिनों जलसंकट से जूझ रहा है. यहां आलम ये है कि मुख्यमंत्री आवास में भी पानी की किल्लत की बात सामने आ चुकी है. इसी शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के कुछ मुकाबले भी होने हैं. इनको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की टेंशन बढ़ गई है.
IPL 2024, Water Crisis in Bengaluru: गर्मी का मौसम अभी ठीक से आया भी नहीं है और फरवरी के महीने से ही हाईटेक शहर बेंगलुरु जलसंकट से जूझने लगा है. यहां आलम ये है कि मुख्यमंत्री आवास में भी पानी की किल्लत की बात सामने आ चुकी है. लाखों लोग बूंद-बूंद पानी के मोतहाज हैं. मगर इन सबके बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की टेंशन बढ़ गई है.
दरअसल, BCCI ने आईपीएल 2024 सीजन के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. इस दौरान 3 मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने हैं. पहला मुकाबला यहां 25 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा.
शुरुआती तीनों मैचों पर पड़ सकता है असर?
मगर इससे पहले ही यहां शहर में छाए जल संकट के कारण मैच होना मुश्किल नजर आ रहा है. इसी बीच यहां के मुकाबलों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग उठने लगी है. इसी बीच KSCA ने यह साफ कर दिया है कि जल संकट का असर IPL के शुरुआती तीनों मैचों पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि स्टेडियम के सीवेज संयंत्र का पानी मैदान के आउटफील्ड और पिच के लिए उपयोग किया जाएगा.
KSCA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभेंदु घोष ने कहा, 'फिलहाल हम किसी संकट का सामना नहीं कर रहे हैं. हमें पानी के इस्तेमाल को लेकर राज्य सरकार से जानकारी मिली है. हम दिशानिर्देशों का पालन करने के बारे में लगातार मीटिंग कर रहे हैं.'
STP संयंत्र से पानी का इस्तेमाल होगा

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











