
'4 ओवर नहीं डाले तो 2 करोड़ काटो...', अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर उठाए सवाल, IPL से पहले मचा बवाल
AajTak
रविचंद्रन अश्विन ने साफ कहा है कि अगर ग्रीन एक मैच में पूरे 4 ओवर नहीं डालते, तो उनकी आईपीएल सैलरी में कटौती की जानी चाहिए. इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से केकेआर को ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद है, लेकिन उनकी गेंदबाजी और फिटनेस सवालों के घेरे में है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ग्रीन की भूमिका और उनकी फिटनेस पर एक तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर ग्रीन एक मैच में पूरे चार ओवर नहीं डालते हैं, तो उनकी सैलरी से 2 करोड़ रुपये काटे जाने चाहिए.
कैमरन ग्रीन को आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह उस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद ग्रीन ने हाल ही में क्रिकेट में वापसी की है और इस सीजन केकेआर के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सैलरी में कटौती करने का अधिकार होना चाहिए. उन्होंने खास तौर पर कैमरन ग्रीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वह सिर्फ दो ओवर ही डालते हैं, तो टीम को उनके कॉन्ट्रैक्ट से पैसे काटने चाहिए.
टीम को पैसे काटने का अधिकार मिले: अश्विन रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'अगर वह सिर्फ दो ओवर डालते हैं, तो 2 करोड़ रुपये काटने चाहिए. जब आप आईपीएल ऑक्शन में आते हैं, तो उम्मीद होती है कि आप पूरे चार ओवर डालेंगे और बल्लेबाजी भी करेंगे. अगर गेंदबाजी पर कोई पाबंदी है, तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं है तो टीम को पैसे काटने का अधिकार मिलना चाहिए.'
रविचंद्रन अश्विन ने यह भी सवाल उठाया कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) कैमरन ग्रीन को आईपीएल में हर मैच में पूरे चार ओवर डालने की अनुमति देगा या नहीं. ग्रीन की हालिया चोट को देखते हुए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही है.
यह भी पढ़ें: KKR खा रही झटके पर झटके... अब ये स्टार गेंदबाज हुआ IPL 2026 से बाहर

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











