
IPL 2024 MI Vs SRH Match LIVE Score: हार्दिक पंड्या ने जीता टॉस... अपने घर में हैदराबाद को दी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024 MI Vs SRH Match LIVE Score: आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच है. पिछला मुकाबला 27 मार्च को हुआ था, तब हैदराबाद ने बाजी मारी थी.
IPL 2024 MI Vs SRH Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है, जिसके लिए थोड़ी देर में टॉस होगा.
पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम इस सीजन में अब तक 3 बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है. दोनों टीमों के बीच इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है. पिछला मैच 27 मार्च को हुआ था, तब हैदराबाद ने 3 विकेट पर 277 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था. जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट पर 246 रन जड़ दिए थे.
हैदराबाद-मुंबई के बीच बराबरी की टक्कर
यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो हैदराबाद के खिलाफ हमेशा ही मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए, जिसमें मुंबई ने 12 और हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है. यदि पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए, तो इसमें मुंबई इंडियंस पूरी तरह हावी दिखी है. इन 5 में से उसने 3 मुकाबले जीते, जबकि 2 में हैदराबाद जीती है.
मुंबई Vs हैदराबाद हेड-टु-हेड
कुल मैच: 22 MI जीता: 12 SRH जीती: 10

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











