
IPL 2023, RCB vs GT Live Score: विराट कोहली ने गुजरात के गेंदबाजों को धोया, जड़ा लगातार दूसरा शतक
AajTak
आईपीएल के एक अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स और गुजरात टाइटन्स की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए लगातार दूसरा शतक लगाया है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटन्स से है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को इस मुकाबले में जीत हासिल करने की जरूरत है. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स के लिए यह मुकाबला एक प्रैक्टिस मैच की तरह है क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ में एंट्री मार चुकी है.
बारिश के कारण ये मुकाबला 55 मिनट की देरी से शुरू हुआ है. हालांकि अच्छी बात ये है कि ओवर्स में कोई कटौती नहीं की गई है. यदि ये मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
यह मुकाबला बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते 55 मिनट देरी से शुरू हुआ. हालांकि इस देरी का आरसीबी के ओपनरों विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 7.1 ओवरों में 67 रनों की पार्टनरशिप की. नूर अहमद ने डु प्लेसिस को आउट करके इस खतरनाक पार्टनरशिप का अंत किया. डु प्लेसिस ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. इसके बाद आरसीबी ने अपना दूसरा विकेट ग्लेन मैक्सवेल (11 रन) के रूप में गंवाया, जो राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए.
नूर अहमद ने फिर महिपाल लोमरोर (1 रन) को भी चलता कर दिया, जिसके चलते आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 85 रन हो गया. यहां से माइकल ब्रेसवेल और विराट कोहली ने 47 रनों की साझेदारी करके पारी को मोमेंटम प्रदान कियाा. ब्रेसवेल तो आउट हो गए लेकिन कोहली अंत तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. कोहली ने 60 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 13 चौके और एक सिक्स शामिल रहा. कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली है. इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शतक लगाया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऐसे गिरे विकेट्स: पहला विकेट- फाफ डु प्लेसिस 28 रन (67/1) दूसरा विकेट- ग्लेन मैक्सवेल 11 रन (80/2) तीसरा विकेट- महिपाल लोमरोर 1 रन (85/3) चौथा विकेट- माइकल ब्रेसवेल 26 रन (132/4) पांचवां विकेट- दिनेश कार्तिक 0 रन (133/5)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, वैशाक विजयकुमार.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







