
IPL 2023 Final CSK vs GT: चेन्नई-गुजरात के बीच हुआ IPL फाइनल, तो बनेगा ये रिकॉर्ड, इतिहास में नहीं हुआ ऐसा
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही IPL 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है. आज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 होगा. यहां जो टीम जीतेगी, वह फाइनल में चेन्नई के साथ भिड़ेगी. यदि गुजरात टीम फाइनल में पहुंचती है, तो आईपीएल इतिहास का एक तूफानी रिकॉर्ड कायम हो जाएगा.
IPL 2023 Final CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में एक ऐसा रिकॉर्ड बनने जा रहा है, जो अब तक के इतिहास में नहीं बना है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. उसने क्वालिफायर-1 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) को हराया था.
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के चलते गुजरात को एक और मौका मिला है. वह आज (26 मई) मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलेगी. यहां जो टीम जीतेगी, वह फाइनल में चेन्नई के साथ भिड़ेगी. यदि गुजरात टीम फाइनल में पहुंचती है, तो आईपीएल इतिहास का एक तूफानी रिकॉर्ड कायम हो जाएगा.
गुजरात के फाइनल में पहुंचते ही बनेगा रिकॉर्ड
यह रिकॉर्ड ओपनिंग मैच और फाइनल से जुड़ा है. दरअसल, आईपीएल के इतिहास में अब तक ओपनिंग मैच खेलने वाली दोनों टीमें उसी सीजन के फाइनल में नहीं पहुंची हैं. यदि क्वालिफायर-2 में मुंबई को हराकर गुजरात फाइनल में पहुंचती है, तो इस बार यह रिकॉर्ड बन जाएगा.
बता दें कि मौजूदा सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और गुजरात के बीच ही 31 मार्च को अहमदाबाद में खेला गया था. तब गुजरात ने वो मुकाबला 5 विकेट से जीता था. अब यदि दोनों टीमें फाइनल में भिड़ती हैं, तो चेन्नई टीम उस हार का बदला लेने के साथ ही 5वीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










