
IPL 2023: केकेआर टीम के नए कप्तान से खुश हैं कोच, श्रेयस के बाहर रहने पर दिया बड़ा बयान
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा. चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह नीतीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे. केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित को उन पर पूरा भरोसा है.
IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित को उम्मीद है कि उनकी टीम के रेग्युलर कप्तान श्रेयस अय्यर बहुत जल्द टीम में वापसी करेंगे. इस भारतीय खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में नीतीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में केकेआर टीम की कमान संभालेंगे.
श्रेयस अय्यर बार-बार होने वाले पीठ दर्द के कारण आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. वह इस समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले और चौथे टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे. बता दें कि IPL 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा.
'खिलाड़ी की अनुपलब्धता को तवज्जो नहीं देता'
कोच पंडित ने कहा, 'मैंने जो भी थोड़ा बहुत क्रिकेट खेला है या कोचिंग दी है, मैं टीम में खिलाड़ी की अनुपलब्धता जैसी चीजों को ज्यादा तवज्जो नहीं देता हूं. अय्यर की अनुपस्थिति से फर्क पड़ेगा क्योंकि वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है.'
उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस बहुत जल्द वापसी करेंगे और इससे टीम पर काफी फर्क पड़ेगा.' कार्यवाहक कप्तान राणा को आईपीएल का काफी अनुभव है और वह पिछले पांच सत्र से केकेआर का हिस्सा रहे है. पंडित को नीतीश राणा की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है.
pic.twitter.com/o9rViT5Yub

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












