
IPL 2022, Mega Auction: इन ऑलराउंडर पर रहेगी ऑक्शन में नजर, टीम इंडिया को भी तलाश
AajTak
आईपीएल 2022 की नीलामी में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमों की निगाहें ऑलराउंड खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने पर होंगी.
आईपीएल 2022 की नीलामी में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमों की निगाहें ऑलराउंड खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने पर होंगी. टी20 फॉर्मेट में उन खिलाड़ियों की ज्यादा डिमांड रहती है, जो तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा करने की क्षमता रखते हैं. आइए जानते हैं उन भारतीय ऑलराउंडर्स के बारे में जिन्हें नीलामी में बड़ी कीमत मिल सकती है-
वॉशिंगटन सुंदर: उंगली की चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर आईपीएल 2021 के यूएई लेग में भाग लेने से चूक गए थे. मेगा-नीलामी से पहले आरसीबी ने वाशिंगटन सुंदर को रिटेन नहीं किया है. सुंदर विकेट टू विकेट बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं. वह पावरप्ले में अत्यधिक प्रभावी रहते हैं और बल्ले से भी अच्छे हिट लगाने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में बतौर भारतीय स्पिन ऑलराउंडर सुंदर नीलामी में स्टार बनकर उभर सकते हैं.
क्रुणाल पंड्या: आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए पिछले दो सालों में क्रुणाल पंड्या के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई है. पिछले दो साल में 29 मैचों में पंड्या सिर्फ 11 विकेट ही ले पाए. खराब फॉर्म के बावजूद खेल के सभी डिपार्टमेंट में योगदान देने की क्षमता के चलते उन्हें ऑक्शन में बड़ी कीमत मिल सकती है. अबतक के आईपीएल करियर में क्रुणाल पंड्या 51 विकेट लेने के अलावा बल्ले से 1143 रन बनाने में सफल रहे हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











